आज बरसो से विवादित औरास ब्लॉक की ग्राम सभा पूराचांद में हलबल खेड़ा से हाथीखेड़ा रोड के लिए वहा की सम्मानित जनता परेशान रही है। दोनों गांव के पक्ष द्वारा कई दिनों से वहां पर बुलाने पर गए संजय सिंह फौजी प्रदेश महासचिव के अनुरोध एवं किए गए फैसले पर करीब पांच सम्मानित खातेदारों बउआ सिंह, प्रदीप सिंह ग्राम हाथी खेड़ा रामचंद्र जी, राजू, रामकुमार, महिपाल, नरेश, शिवकुमार, ने चक रोड ना होने पर भी परेशान जनता के लिए अपने ही खेत से अपनी चार मीट चौड़ाई में जमीन देकर विवाद को समाप्त किया। जिसमें कई बार विवाद पुलिस और लेखपाल तक पहुंचा लेकिन जनता के लिए सड़क निर्माण कार्य पर समझौता नहीं हो पाया। जिसका लाभ पूराचांद ग्राम सभा की सम्मानित जनता को होगा। शांति से मौके पर जाकर संजय सिंह फौजी ने दोनों पक्षों को मिलाकर दोनों की जीत के साथ विवाद समाप्त होने पर सभी गांव वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी.
0 Comments