Gold 250 रुपये सस्ता हुआ, Silver 1200 रुपये मजबूत हुई
Senior Content WriterFriday, September 29, 20230
Comments
विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि इस दौरान चांदी 1,200 रुपये की तेजी के साथ 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 19 मार्च के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गया।
वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,871 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस हो गई। गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने के संकेत के बाद सप्ताह की शुरुआत से ही सोने में गिरावट का रुख बना हुआ है।
0 Comments