जिसमें गायब शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर शासन काे अपनी जांच रिपोर्ट भेजेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शासन काे शिकायतें मिल रही है कि कालेजों में शिक्षक बिना समक्ष प्राधिकारी की अनुमति के विद्यालय छोड़कर चले जाते हैं। जिससे विद्यार्थियों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित होता है।
उन्होंने बताया कि अब शिक्षकों को बिना अनुमति के विद्यालय छोड़ना भारी पड़ेगा। जरूरी कार्य से वह बाहर जा सकेंगे। इसके लिए हर विद्यालय में आवागमन के लिए पंजिका बनाई जाएगी। जिसमें शिक्षकों बाहर जाने का कारण भी लिखना होगा। इसके लिए हर सप्ताह छह स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें बिना अनुमति के गैर हाजिर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
रिपोर्ट: सर्वेंद्र सिंह
0 Comments