Lucknow News: पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश ने तहसील अध्यक्षों को किया नियुक्त.

ब्यूरो प्रमुख, लखनऊ।
लखनऊ: पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश की तरफ से उत्तर प्रदेश के लखनऊ टीम ने न्यू फौजी ढाबा सीतापुर रोड, लखनऊ के तालाब के किनारे एक बड़ी बैठक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष वेटरन सुरेन्द्र नाथ यादव ने जिला मीडिया प्रभारी वेटरन संजय कुमार के साथ किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य यू पी के अध्यक्ष फ्लाईंग आफिसर अजमेर बहादुर सिंह ने तिरंगा पट्टी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तिरंगा पट्टी से सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारी भारत माता को माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद, बी के टी तहसील अध्यक्ष लोकनाथ सिंह यादव और सूबेदार गौरी शंकर सिंह को तहसील के शीर्ष पदों पर नियुक्त किया गया। वेटरन तेज प्रताप सिंह को तहसील सचिव, वेटरन सतीश सिंह को तहसील सह सचिव, वेटरन जितेंद्र प्रताप सिंह को तहसील संयोजक, वेटरन मनोज कुमार सिंह को सह संयोजक, वेटरन सत्येंद्र नारायण प्रसाद को तहसील कोषाध्यक्ष और वेटरन रमेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सरोजनी नगर तहसील अध्यक्ष वेटरन राज देव यादव ने भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ यादव और मुख्य अतिथि फ्लाईंग आफिसर अजमेर बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधनों में संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए सभी पूर्व सैनिकों से देश में राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ाने और यूपी की पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के सृजन के लिए काम करने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ यादव ने सभी उपस्थित जनसमुदाय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राष्ट्रगान के पश्चात जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन

0 Comments