Prayagraj News: 25 लाख की रंगदारी मांगने पर मुकदमा दर्ज...

विनीत द्विवेदी ब्यूरो, प्रयागराज। 
प्रयागराज! सिविल लाइंन के तेज बहादुर सपू मार्ग के रहने वाले डॉक्टर शोभित रस्तोगी ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। 

दोनों महिलाएं पहले शोभित के स्कूल में अध्यापिकाएं थीं।

एक अध्यापिका ने पहले डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कराया था। 

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments