विनीत द्विवेदी, ब्यूरो प्रयागराज।
प्रयागराज। इस घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रयागराज में बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहीं है। इसका जीता जागता प्रमाण है की शहर के कटरा बाजार में जो की काफी भीड़ भरा इलाका होता है, सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने दीवान के सामने ही उसकी पत्नी की गले की चेन खींच लिया और मौके से भाग चले। दीवाने पीछे दौड़कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। पुलिस अब चैन स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आपरेशन त्रिनेत्र के मद्देनजर, शहर में हर तरफ सीसीटीवी कैमरों के जाल और पुलिस गश्त के दावों के बीच कटरा बाजार में छिनैती की एक और घटना हो गई। कटरा बाजार में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल के सामने पत्नी के गले से सोने की चेन खींचकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का सुराग लगाया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
यह है पूरा माजरा..
एलनगंज मुहल्ले निवासी दीवान आलोक की तैनाती पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में है। वह तीन दिन के अवकाश पर घर आए थे। 13 सितंबर की रात करीब सवा आठ बजे वह कटरा बाजार में खरीदारी के बाद लौट रहे थे। तभी एएन झा हास्टल के पास काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो युवक बगल से गुजरे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने आलोक की पत्नी आशा के गले पर झपट्टा मारकर चेन खींची तेज रफ्तार में भाग निकले।
संदिग्धों को उठा पुलिस कर रही पूछताछ
दीवान ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन शातिर लुटेरे भाग निकले। तत्पश्चात 112 नंबर डायल कर कर्नलगंज थाने में मामले की जानकारी दी। दीवान ने कहा कि लुटेरों की उम्र करीब 25 साल रही होगी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि छिनैती का केस लिखकर लुटेरों की तलाश की जा रही है। शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से भी कुछ सुराग निकाल कर सामने आए हैं। कई संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ की गई है। लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश हो रही है। बता दे, पिछले दिनों आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी की मदद से एसओजी और दारागंज थाने की पुलिस ने प्रवक्ता से मोबाइल छीनकर भागे तीन युवकों को गिरफ्तार कर कई मोबाइल फोन बरामद किए थे।
0 Comments