विनीत द्विवेदी, ब्यूरो प्रयागराज।
निपुण भारत समाचार ब्यूरो। एंंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार शाम ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश पांडेय को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपित नवाबगंज का निवासी है।
एंटी करप्शन टीम से की थी शिकायत
लवलेश प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर ब्लाक में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले भीटी पट्टी रजइपुर आनापुर गांव निवासी प्रधान उदय सिंह ने एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत की थी। उसमें कहा गया था कि ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश मनरेगा की लागत पत्रावली निस्तारित करने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं।
तब एंटी करप्शन के डिप्टी एसपी राम प्रकाश ने गोपनीय जांच कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लवलेश ने ग्राम प्रधान को घूस लेकर एकलव्य चौराहे के पास बुलाया तो एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत हुई थी। जिस पर एंटी करप्शन टीम ने ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्राम पंचायत अधिकारी को बुलवाया। ग्राम पंचायत अधिकारी को रंगेहाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार को एंटी करप्शन कोर्ट वाराणसी में पेश किया जाएगा।
रामप्रकाश, डिप्टी एसपी एंटी करप्शन
0 Comments