Prayagraj News: UP जोड़ो यात्रा में प्रयागराज से प्रमोद को मिली जिम्मेदारी..
Vineet kumar Dwivedi, Bureau UpSunday, December 17, 20230
Comments
विनीत द्विवेदी, ब्यूरो प्रयागराज।
प्रयागराज। कांग्रेस की 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 35 सदस्य कमेटी का गठन किया है। जिसमें प्रयागराज के कांग्रेस नेता प्रमोद पटेल को भी शामिल किया गया है। प्रमोद पटेल ने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब मोहब्बत की राजनीति से देने को कांग्रेस 20 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जनपदों से होकर गुजरने वाली है। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल चलेंगे शनिवार को जीरो रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अरशद अली ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की पीसीसी सदस्य फैजल हाशमी ने बताया की यात्रा में शामिल होने के लिए शहर और जिले के लगभग 230 लोगों ने अब तक पंजीकरण कराया है। पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हबीब अहमद ने बताया कि 20 दिसंबर को सांकेतिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शहर में भी की जाएगी।
0 Comments