लखनऊ। एच-डी-एफ- सी बैंक द्वारा हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं के लिए साइबर जागरूकता का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर विशेषज्ञों द्वारा साइबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में, साइबर अपराध में प्रयोग होने वाले विभिन्न माध्यमों जैसे - फोन कॉल फ्राड, डेबिट कॉर्ड, - एटी-एम एक्सचेंज फ्राड, लाटरी ईनाम के कॉल इत्यादि के लिंक भेजने सम्बन्धित फ्राड गुगल पर गलत हेल्प लाइन नम्बर खोजने सम्बन्धित फ्राड, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी ।। इनसे बचने हेतु उनके तरिकों जैसे - मोबाइल पर प्राप्त ओ टी पी को साझा न करने, बैंक एटीएम विवरण की जानकारी न देने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे स्वनी डेस्क, स्क्रीन मिरर आदि अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें। इस दौरान अवध बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता विजय अस्थाना संग एच-डी- एफ. सी बैंक के क्षेत्र प्रबन्धक प्रशांत सिंह और प्रबन्धक आयूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
0 Comments