नैनी, प्रयागराज। आज दिन सोमवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे सेम स्टार स्कूल गंगोत्री नैनी छूटने के समय गेट पर मौजूद गार्ड भरत दुबे द्वारा छात्रों के निकलते समय वाहनों को नियंत्रित करने के दौरान छात्रो के अभिभावक वेद प्रकाश दुबे पुत्र सुरेंद्रनाथ दुबे निवासी धनुआ नैनी के द्वारा अपने सर्विस लाइसेंसी पिस्टल को निकालकर सिक्योरिटी गार्ड भारत दुबे से गाली गलौज कर धतकियाते हुए पैरों के पास फायर कर दिया जिससे गार्ड के कोई चोट नहीं आई है। लाइसेंसी हमलावर वेद प्रकाश दुबे को मय लाइसेन्सी पिस्टल 32 बोर व एक खोका पकड लिया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना नैनी पर मु.अ.स. 365/24 धारा 109 BNS पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments