वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज की मासिक बैठक व पूर्व सैनिक मिलन 05 जनवरी 2025 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से सत्संग भवन ,तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में होगी।
विनीत द्विवेदी, ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में वर्ष 2007 से पूर्व सैनिक समाज के लिए सेवारत है जिसका पूर्व सैनिक मिलन व मासिक बैठक सत्संग भवन, लाल बहादुर शास्त्री तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में 5 जनवरी 2025 माह के प्रथम रविवार को प्रातः 11:00 बजे से मध्यान्ह 01 बजे तक है, जिसकी अध्यक्षता ईश्वर चंद्र तिवारी संचालन श्याम सुन्दर सिंह पटेल, संयोजन यादव महामंत्री, कोषाध्यक्ष एस. एन. मिश्रा आदि करेंगे। बैठक में पूर्व सैनिक पेंशनर्स भाई-बहन कल्याणकारी विचार बिंदुओं पर, पेंशनर्स दिवस समारोह 17 दिसंबर 2024 के आयोजन की समीक्षा, व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पर चर्चा होनी है। व कार्यों की कार्ययोजना बनायेंगे जिसके लिए आप सभी पूर्व सैनिक, वीर सेनानी व सभी पेंशनर्स भाई-बहन सादर आमंत्रित हैं। कृपया समय से पहुंच कर अपनी सहभागिता निभाएं, समिति के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थित अनिवार्य रूप से प्रार्थनीय है जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहेंगे। उन्हें पदमुक्त किया जा सकता है इसलिए बैठक की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी लोग शामिल हो और संगठन की एकता व मजबूती के लिए तन,मन,धन से कार्य जुड़े रहें। जिससे आपकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। है इसलिए कि संगठन में शक्ति है और वही सफलता की सोपान है, जय हिंद।
निवेदक,
समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण ,
पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल संरक्षक/मीडिया प्रभारी वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज, महामंत्री, यूनाइटेड फोरम ऑफ पेशनर एसोसिएशन प्रयागराज एवं अन्य संस्थानों के संरक्षक,पदाधिकारी, सदस्य सामाजिक, शैक्षिक संस्थानो व महिला संगठन आदि।
मो:- 9454255801

0 Comments