उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी (DHMO) कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी को देश की सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी कृपा शंकर (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन), डॉ. कुलदीप भारती, फार्मासिस्ट सरिका कपूर, अतुल यादव (अध्यक्ष, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन उन्नाव), फार्मासिस्ट रविंद्र कुमार, संत कुमार, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, राजेश गौरव, राज किशोर, आज़ाद गौरव, श्वेता मिश्रा, विभा द्विवेदी सहित अन्य कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और तिरंगे के सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
रिपोर्ट संतोष अवस्थी ब्यूरो चीफ उन्नाव
0 Comments